आज का गीता ज्ञान: पश्यैतां पाण्डुपुत्राणाम् आचार्य महतीं चमूम्

आज का गीता ज्ञान: पश्यैतां पाण्डुपुत्राणाम् आचार्य महतीं चमूम्

पश्यैतां पाण्डुपुत्राणाम् आचार्य महतीं चमूम् ।
व्यूढां द्रुपदपुत्रेण तव शिष्येण धीमता ॥

भावार्थ

हे आचार्य! पाण्डुपुत्रों की विशाल सेना को देखें, जिसे आपके बुद्धिमान् शिष्य द्रुपद के पुत्र ने इतने कौशल से व्यवस्थित किया है।

तात्पर्य

महाभारत की युद्ध भूमि में जब दुर्योंधन ने पांडवों की सेना को देखा तो वह भरोसा नहीं कर पाया कि इतनी कम सेना होने के बावजूद पांडवों की सेना इतनी विशाल कैसे नजर आ रही है। इस पर वह कौरवों के सेनापति द्रोणाचार्य के पास जाता है। वहीं, अर्जुन की पत्नी द्रौपदी के पिता राजा द्रुपद के साथ द्रोणाचार्य का कुछ राजनीतिक झगड़ा था। 

इस झगड़े के फलस्वरूप द्रुपद ने एक महान यज्ञ सम्पन्न किया जिससे उसे एक ऐसा पुत्र प्राप्त होने का वरदान मिला जो द्रोणाचार्य का वध कर सके । द्रोणाचार्य इसे भलीभाँति जानता था किन्तु जब द्रुपद का पुत्र धृष्ट द्युम्न युद्ध-शिक्षा के लिए उसको सौंपा गया तो द्रोणाचार्य को उसे अपने सारे सैनिक रहस्य प्रदान करने में कोई झिझक नहीं हुई। 

अब धृष्टद्युम्न कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में पाण्डवों का पक्ष ले रहा था और उसने द्रोणाचार्य से जो कला सीखी थी उसी के आधार पर उसने यह व्यूहरचना की थी । 

दुर्योधन ने द्रोणाचार्य की इस दुर्बलता की ओर इंगित किया जिससे वह युद्ध में सजग रहे और समझौता न करे। इसके द्वारा वह द्रोणाचार्य को यह भी बताना चाह रहा था की कहीं वह अपने प्रिय शिष्य पाण्डवों के प्रति युद्ध में उदारता न दिखा बैठे। विशेष रूप से अर्जुन उसका अत्यन्त प्रिय एवं तेजस्वी शिष्य था। दुर्योधन ने यह भी चेतावनी दी कि युद्ध में इस प्रकार की उदारता से हार हो सकती है ।

आचार्य = भो द्रोणाचार्य !
तव = भवतः,
धीमता = बुद्धिमता,
शिष्येण = छात्त्रेण,
द्रुपदपुत्रेण = धृष्टद्युम्नेन,
व्यूढाम् = व्यूहरूपेण स्थापिताम्,
पाण्डुपुत्राणाम् = पाण्डवानाम्,
एताम् = एनाम्,
महतीम् = बृहतीम्,
चमूम् = सेनाम्,
पश्य = वीक्षस्व ।

About The Author

Mera Sanatan Picture

मेरा सनातन फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है। यहां हम सनातन धर्म से जुड़े विषय वेदों, उपनिषदों, पुराणों, धर्मशास्त्रों, धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व लोक कलाकारों के साथ युवाओं की प्रतिभाओं को एक मंच देना है साथ ही लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए मेरा सनातन ने आने वाले भक्ति काव्य पर लिखने बोलने वाले युवा कवियों के लिए 'सनातन यात्रा' की शुरुआत की है। इसमें कलाकारों और कवियों द्वारा बोली गई रचनाओं (काव्य, गद्य अन्य रचना) को वीडियो के साथ पेश किया जाता है। अगर आप भी सनातन धर्म से जुड़ा कुछ लिखते या कुछ बोलना चाहते हैं तो हमारे मंच पर आपका स्वागत है। 

Related Posts

Advertisement

Latest News

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने भक्त सेवा को बताया सबसे बड़ी उपाधि, PHD की डिग्री को ठुकराया Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने भक्त सेवा को बताया सबसे बड़ी उपाधि, PHD की डिग्री को ठुकराया
मेरा सनातन डेस्क, वृंदावन। प्रेमानंद महाराज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कानपुर के छत्रपति शाहू जी...
सनातन संवाद: भगवान 33 करोड़ हैं या 33 कोटि, मुनेशानंद शास्त्री ने ऐसे कई प्रश्नों के दिए उत्तर; देखें वीडियो
Ganesh Chaturthi 2024: 'गणपति बप्पा मोरिया' का क्या है मतलब और कब से ये जयकारा लगना हुआ शुरू
Ganesh Chaturthi: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की मची है धूम, आपने नहीं सुनी होगी बप्पा की ये कहानी
नंद के आनंद भयो... आज देशभर में मनाई जा रही श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, जानें कैसे करें पूजा और विधि
Krishna Janmashtami 2024: जानिए भगवान कृष्ण के जन्म की अविश्वसनीय कहानी, जो करेगी आपका मार्गदर्शन
महंत श्री कौशल नाथ महाराज जी के साथ सनातन संवाद