Vrindavan: किसने की थी वृंदावन की खोज, जानिए उस महान संत के बारे में?

Vrindavan: किसने की थी वृंदावन की खोज, जानिए उस महान संत के बारे में?

मेरा सेनातन डेस्क। किसी के मन में भक्ति की बात आए और उसके मन वृंदावन न आए, ऐसा हो नहीं सकता। वृंदावन वह गांव है जहां भगवान श्री कृष्ण के चरण पड़े और वृंदावन वह स्थान है जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल पन में बाल लीलाएं की थी। वृंदावन को भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली के साथ साथ वृंदावन में कान्हा अपनी गायों को चराया करते थे। 

जिन गलियों में भगवान श्रीकृष्ण खेला करते थे आज उन छोटी छोटी गलियों को वृंदावन की कुंज गलियों के नाम से जाना जाता है।  वृंदावन हिंदू धर्म की वैष्णव परंपरा के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है और इसमें कृष्ण और उनकी मुख्य पत्नी राधा को समर्पित लगभग 5,500 मंदिर हैं। वृंदावन वह जगह है जहां न जाने कितने ही संतों में तपस्या की।

चैतन्य महाप्रभु महाप्रभु ने की थी वृंदावन की खोज


मान्यताओं के अनुसार, चैतन्य महाप्रभु ने ही सन् 1515 में वृंदावन की खोज की थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने अन्य शिष्यों को भी वृंदावन में जाकर भक्ति का विस्तार करने और अन्य स्थानों की खोज करने के लिए भेजा था। इन्हें ब्रज के मुख्य गोस्वामियों में भी गिना जाता है।

MERA SANATN

ऐसे पड़ा वृंदावन नाम


वृंदा तुलसी को कहा जाता है। यहां तुलसी के पौधे अधिक हैं, इसलिए इसे वृंदावन नाम दिया गया। यानी वृंदा (तुलसी) का वन। ब्रह्म पुराण में बताया गया है कि वृंदा राजा केदार की पुत्री थीं। उन्‍होंने इस वनस्‍थली में कठोर तप किया था। इसलिए इस वन का नाम वृंदावन पड़ा। वृंदा अर्थात राधा रानी अपने पति श्रीकृष्‍ण से मिलने की तमन्‍ना लिए इस वन में निवास करती हैं। यहां का कण-कण राधा-कृष्‍ण की लीला का साक्षात गवाह है। 

गोकुल से वृंदावन आए गए थे श्रीकृष्ण


श्रीमद्भागवत और पुराणों में वृंदावन का वर्णन किया गया है। भगवान श्री कृष्ण का गोकुल से वृंदावन आने का कारण था जब कंस के अत्याचार गोकुल में बढ़ने लगे। तव नंद अपने गोकुल को बचाने के लिए नंद जी अपने परिवार के साथ वृंदावन थे। उससे पहले यहाँ सिर्फ वन था। भगवान श्री कृष्ण और नंद के यहाँ आने से यह वन वृंदावन बना। लेकिन कुछ समय बाद नंद जी वृंदावन को भी छोड़ कर नंदगाव में आ जाते है। 

वृंदावन के प्रमुख मंदिर


श्री बांके विहारी जी का मंदिरवृंदावन का प्राचीन मंदिरों में से एक है। श्री बांके विहारी जी मंदिर के अलावा वृंदावन में कुछ और प्राचीन मंदिर है जैसे - श्री राधारमण, श्री राधा दामोदर दास मंदिर, राधा श्याम सुंदर, गोपीनाथ, गोकुलेश, साक्षी गोपाल मंदिर, श्री कृष्ण बलराम मंदिर (इस्कॉन मंदिर), रशिका पागलबाबा का मंदिर, रंगनाथ जी का मंदिर, प्रेम मंदिर, श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर, अक्षय पात्र और मीरा बाई मंदिर मंदिर।

Disclaimer: यहां जो सूचना दी गई है वह सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि मेरा सनातन डॉट कॉम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 
 

About The Author

Mera Sanatan Picture

मेरा सनातन फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है। यहां हम सनातन धर्म से जुड़े विषय वेदों, उपनिषदों, पुराणों, धर्मशास्त्रों, धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व लोक कलाकारों के साथ युवाओं की प्रतिभाओं को एक मंच देना है साथ ही लोगों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए मेरा सनातन ने आने वाले भक्ति काव्य पर लिखने बोलने वाले युवा कवियों के लिए 'सनातन यात्रा' की शुरुआत की है। इसमें कलाकारों और कवियों द्वारा बोली गई रचनाओं (काव्य, गद्य अन्य रचना) को वीडियो के साथ पेश किया जाता है। अगर आप भी सनातन धर्म से जुड़ा कुछ लिखते या कुछ बोलना चाहते हैं तो हमारे मंच पर आपका स्वागत है। 

Related Posts

Advertisement

Latest News

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने भक्त सेवा को बताया सबसे बड़ी उपाधि, PHD की डिग्री को ठुकराया Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने भक्त सेवा को बताया सबसे बड़ी उपाधि, PHD की डिग्री को ठुकराया
मेरा सनातन डेस्क, वृंदावन। प्रेमानंद महाराज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कानपुर के छत्रपति शाहू जी...
सनातन संवाद: भगवान 33 करोड़ हैं या 33 कोटि, मुनेशानंद शास्त्री ने ऐसे कई प्रश्नों के दिए उत्तर; देखें वीडियो
Ganesh Chaturthi 2024: 'गणपति बप्पा मोरिया' का क्या है मतलब और कब से ये जयकारा लगना हुआ शुरू
Ganesh Chaturthi: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की मची है धूम, आपने नहीं सुनी होगी बप्पा की ये कहानी
नंद के आनंद भयो... आज देशभर में मनाई जा रही श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी, जानें कैसे करें पूजा और विधि
Krishna Janmashtami 2024: जानिए भगवान कृष्ण के जन्म की अविश्वसनीय कहानी, जो करेगी आपका मार्गदर्शन
महंत श्री कौशल नाथ महाराज जी के साथ सनातन संवाद